फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदुर्गाष्टमी के दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिले अवकाश

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुची शिक्षिकाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्राथमिक शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने डीएम से नवरात्र की अष्टमी पर अवकाश दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन जावला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम से मिलकर एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि श्री दुर्गा नवरात्र का शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा व्रत रखा जाता है। अष्टमी और नवमी को व्रतों का पारायण किया जाता है। सरकारी अवकाश तालिका में नवमी के दिन रविवार को दर्ज है। लेकिन श्रीदुर्गा अष्टमी के दिन व्रतों का पारायण होता है। इसलिए श्री दुर्गा अष्टमी शनिवार को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, पिंकी सिंह, अनुराधा रानी, नीशु चिकारा, संगीता तरार, राजेश चौधरी, सारिका गर्ग, रेणुका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें