फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए संघर्ष करने को तैयार रहें शिक्षक

विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में शिक्षको की शिकायत सुनते माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उम? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हक के लिए संघर्ष करने को तैयार रहें शिक्षक
विज्ञापन

शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेशचंद त्यागी ने कहा कि अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को जागरूक होने की आवश्यकता है।
मंगलवार को शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने शामली में वीवी इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, देशभक्त इंटर कॉलेज व ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचकर शिक्षकों-शिक्षिकाओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. उमेशचंद त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे बुजुर्गों ने लंबे संघर्षों के बाद जो उपलब्धियां हासिल की थीं वह धीरे-धीरे छिन रही है, जिसके लिए प्रत्येक शिक्षक को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके लिए संगठन से जुड़कर संघर्ष करने के लिए तैयार होना पड़ेगा, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं, अन्यथा आने वाले समय में हमारे पास पछताने के सिवा और कोई विकल्प नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल अध्यक्ष कैप्टन लोकेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष कैप्टन रजनीश कुमार ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़कर संघर्ष की राह पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित संघर्ष से ही ऊंची उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। अगर हम संगठन व संघर्ष से पीछे हटे तो हम अपने हितों को सुरक्षित नहीं रख सकते। इस अवसर पर डॉ. राजेश मोहन शर्मा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें