फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन ध्वज स्थापित करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। श्री रामलीला समिति के सदस्यों की बैठक में आगामी दशहरे पर रामलीला का आयोजन करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ संरक्षक नरेश कुमार सैनी के आवास पर हुई बैठक में रामलीला समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने श्रीराम की लीला के भव्य मंचन की तैयारियां करने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्षाबंधन के दिन श्रीराम लीला की ध्वजयात्रा निकालकर ध्वज स्थापित किया जाएगा। एक महीने तक श्री रामलीला भवन पर रिहर्सल की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक नरेश सैनी, संयोजक राजवीर सैनी, अध्यक्ष नीरज जैन, उपाध्यक्ष चरण सिंह, मंत्री मेनपाल सिंह, निर्देशक नरेश गोस्वामी, नीरज शर्मा, सत्येंद्र सिंह, श्रीपाल सैनी, ऋषि पाल सिंह, संजीव सैनी, विनोद कश्यप, रमेश उपाध्याय, अमित सैनी, सुमित कुमार, धन प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें