शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में दूसरे दिन स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण में प्रधानाचार्या डॉक्टर दीपाली गर्ग ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर सुसंस्कार में रहने के लिए प्रेरित किया। स्काउट गाइड के प्रशिक्षक मांगा सिंह शर्मा ने योगासन इतिहास वर्गीकरण, मीनारें, गांठें बांधना का प्रशिक्षण दिया। उनको प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। शिविर का स्काउट गाइड के प्रशिक्षण आयुक्त राज सिंह, जिला संगठन आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने किया। मौके पर मीना कुमारी, उपासना, अलका संगल, मनाली, प्रीति, नीरजा वर्मा, जसराज सिंह, संजीव पंवार, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन मीनाक्षी द्वारा किया गया।