दिव्यांग ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
झिंझाना। दिव्यांग पीड़िता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप का लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने ऐच्छिक ब्यूरो में जाने को कहकर थाने से टरका दिया। पीड़िता ने एसपी के अलावा महिला आयोग में प्रार्थना पत्र देकर ससुरालजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कसबे के मोहल्ला खटीकान निवासी रानी ने शनिवार को तहरीर देकर बताया की उसके पिता ने एक वर्ष पहले उसकी शादी इरफान निवासी मोहल्ला शाहमुबारिक कस्बा झिंझाना के साथ की थी, जिससे पांच माह की बच्ची भी है। आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज लाने के कारण आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। दो माह पहले महिला के पति इरफान, सास खातून ननद हीना, ननदोई सोनू ने बाइक और दो सोने की अंगूठी की मांग की, लेकिन उसके इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट कर से घर से बाहर निकाल दिया है। वह एक माह से पिता के घर पर रह रही है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया की तहरीर आई है, लेकिन मामला ऐच्छिक ब्यूरो का है, वहां समाधान न होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।