शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में सोमवार को मतदाता रजिस्ट्रेशन केंद्र का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल और प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने किया। इस दौरान वोट मेरा सर्वोपरि अधिकार के तहत कक्षा 12 के छात्रों ने मतदाता पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में सोमवार को पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी दी।