फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक, मजदूरों की वार्ता बेनतीजा

Wed, 18 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
श्रम विभाग के अधिकारी से मिलते मजदूर और भट्ठा मालिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के भट्ठा मजदूरों ने पूर्व में डीएम से शिकायत कर कहा था कि ईंट भट्ठा मालिकान मनमानी कर रहे हैं। मजदूरों को ईंट पथाई का रेट नहीं बढ़ाया जा रहा है तथा मजदूरों के परिवारों को बंधक बनाकर कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन

डीएम ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिया था कि दोनों पक्षों को साथ बैठाकर वार्ता कराएं। बुधवार को सहायक श्रम आयुक्त ेकार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें भट्ठा मालिक और मजदूर संगठन के लोग मौजूद रहे।
काफी देर वार्ता चली, मगर उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसमें ईंट निर्माता संघ के भूपेंद्र मलिक, सुधीर, हरेंद्र शर्मा, दिनेश मलिक, वेदप्रकाश तथा मजदूरों की ओर से वेदपाल सिंह, बाबूराम, रविंद्र कुमार, बिजेंद्र, ओमप्रकाश, राज सिंह, चांदराम, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें