जलालाबाद में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
श्री दुर्गा मां की जोत की परिक्रमा निकाली
शामली, जलालाबाद। श्री दुर्गा देवी मंदिर से अष्टमी पर प्रत्येक वर्ष मां की जोत के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से परिक्रमा की जाती है। बुधवार देर रात्रि में मां की जोत परिक्रमा का शुभारंभ लाला उपेंद्र गुप्ता व चौकी इंचार्ज कंवरपाल ने जोत प्रज्वलित कर किया। जोत को श्री दुर्गा देवी मंदिर से ढोल नगाड़ों व मां के भजनों की गुणगान पर श्रद्धालु मोती बाजार लेकर पहुंचे। मोती बाजार से कुरैशियान चौक से होते बोहरान मंदिर पहुंचे । यहां पर राजेश सैनी, सुशील शर्मा, हरीश शर्मा, विनोद सिसौदिया ने सपरिवार जोत के सामने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। मां के भजनों पर नाचते गाते श्रद्धालु पाल धर्मशाला पहुंचे। यहां पर भाजपा नेता सतपाल सिंह पाल, देवेंद्र पाल, सतीश पाल, प्रमोद पाल, कुलदीप पंवार, अनिल पंवार, डॉ. सुनील पंवार ने परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां से श्रद्धालु मां के भवन के साथ बंबा चौक, भाईजान चौक से होते कटहरा बाजार से श्री दुर्गा देवी मंदिर पहुंचे। बबली कश्यप, राज नारंग, मुकेश शास्त्री, आदेश गर्ग, धीरज रावडा, सचिन सैनी, अमित आदि मौजूद रहे।