रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेकर गणित में आगे बढ़ें विद्यार्थी
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली में राष्ट्रीय गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बुधवार सुबह कालेज में वंदना सत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता आचार्य रविंद्र कुमार ने मां शारदे और श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया। मुख्य वक्ता आचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड नगर में हुआ था। रामानुजन ने अपनी माता से भजन कीर्तन रामायण, महाभारत पुराणों आदि सुनीं। उनकी विशेष रुचि गणित में थी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया कि गणित विषय में अद्वितीय योग्यता के आधार पर वे कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन यापन करते थे। 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने 500 से अधिक परिमेय बनाकर महारत हासिल की।
हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर गणित विषय में आगे बढ़ना है। इस अवसर पर आचार्य सुधीर सैनी, आदेश धीमान, करुणकांत शर्मा, मुकेश सैनी, सुनील कुमार, प्रवेश शर्मा, राजीव शर्मा, शिवकुमार धीमान, अजय, इंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, रवि गौड़, संजीव बालियान आदि मौजूद रहे।