शामली माजरा रोड पर विश्व हिन्दू परिषद के रामोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते पदाधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने युवाओं से श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
शुक्रवार को शौर्य पैलेस में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का राम जन्मभूमि आंदोलन अयोध्या में एक बड़ा मंदिर बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह राम उत्सव का मामला है। सभी युवाओं को श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज में काम करना चाहिए। संचालन बजरंग दल के हिमांशु शर्मा ने और अध्यक्षता एनपी सिंह ने की।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र, प्रांत संयोजल विकास त्यागी, विभाग संयोजक विशाल निर्वाल, जिला विद्यार्थी प्रमुख सन्नी सरोहा, आलोक शर्मा, शक्ति सिंह, कुलदीप, आशीष, अर्जुन गौतम मौजूद रहे।