फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस से बचाव को साफ-सफाई का रखें ध्यान

विज्ञापन
शामली में रोटरी क्लब मिटडाउन द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निशुल्क वैक्सीन वितरण का फीता काटक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हेपेटाइटिस से बचाव को साफ-सफाई का रखें ध्यान
विज्ञापन

शामली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा मां सावित्री हॉस्पिटल पर शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को हेपेटाइटिस की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को शिविर का उद्घाटन सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस से बचाव के लिए दूषित खानपान से बचना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। क्लब के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि हेपेटाइटिस यानि काला पीलिया का इलाज शुरू से ही करवाना चाहिए। यह लीवर को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। यह संक्रमित रक्त होता है, इसलिए रक्त देते या लेते समय रक्त की जांच अवश्य करानी चाहिए। इसके अलावा प्रकृति संरक्षण दिवस भी मनाया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने वनस्पति पौधों का महत्व बताते हुए वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर रीजनल असिस्टेंट गवर्नर नितिन तायल, जोनल असिस्टेंट गवर्नर डा. अमित मोहन, क्लब सचिव डा. अजय श्रीवास्तव, डा. अजय बाबू शर्मा, डा. गौरव अग्रवाल, संदीप विश्वकर्मा, सुभाष धीमान और डा. नीलम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें