शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की हाउस ट्राफी 72 अंकों के साथ टैगोर हाउस ने जीती। दूसरे और तीसरे स्थान पर गांधी हाउस और नेहरू हाउस रहे। समापन समारोह के मौके पर शामली समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन लता गुप्ता ने छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा एवं विद्यालय के डायरेक्टर नितिन, अरविंद टंडन ने विचार प्रकट किए। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष उमेश दत्त शर्मा, सुुुधीर शर्मा, सीमा बालियान, कार्यक्रम संचालन शशी चौहान, ईश मलिक, नेहा मित्तल, रीना गौतम, अंकित कुमार गर्ग, पंकज गोयल, मनीष गोयल, गीतिका मित्तल मौजूूूद रहे।