फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबस्सुम ने प्रद्युमन व अतुल को किया भैया दूज का टीका

विज्ञापन
झिंझाना में भैया दूज पर प्रद्युमन कौशिक को तिलक करती तबस्सुम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। मुस्लिम बहन ने हिंदू भाइयों को भैया दूज पर टीका कर लंबी उम्र की कामना की। पिछले दो दशक से रक्षाबंधन व अन्य त्योहार पूरी रस्म के साथ मनाती आ रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी तबस्सुम पिछले 20 वर्षों से अपने दो भाइयों प्रद्युमन कौशिक, अतुल कौशिक निवासी ग्राम नौनांगली को हर भैयादूज पर टीका कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती आ रही है। आज भी दोनों भाइयों को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआ की। वहीं रक्षाबंधन पर दोनों भाई भी अपनी मुस्लिम बहन को नहीं भूलते। वह भी पूरी श्रद्धा के साथ अपनी मुस्लिम बहन से राखी बंधवाते है। दोनों तरफ के परिवार के लोगों में भी प्यार का माहौल है।
इसके अलावा दीपावली से दो दिन बाद उतरते कार्तिक माह की दूज को भाई बहन के असीम प्यार का प्रतीक भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाई बहनों के घर पहुंचे तो कहीं बहनें अपने भाईयों के घर पहुंची और बहनों ने भाइयों को तिलक करके उनकी लम्बी आयु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।इस दौरान सडकों पर वाहनों का कई गुना आवागमन रहा। बसों मे काफी भीड़-भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें