फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर नाकाफी साबित हुए यातायात के इंतजाम

विज्ञापन
शामली में बस में जगह न मिलने पर छत पर चढ़ते यात्री। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भैया दूज पर नाकाफी साबित हुए यातायात के इंतजाम
विज्ञापन

शामली। भैया दूज पर यातायात के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। जिसके चलते लोगों को मंजिल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में रोडवेज बसों के मुकाबले अधिक भीड़ रही।
2020 में शुरू हुए कोरोना काल के बाद इस साल सभी ट्रेनों का संचालन दो माह पूर्व शुरू हो पाया है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यूपी रोडवेज की बसों में सवारियां कम रह गई। दीपावली, गोर्वधन और भैयादूज में पिछले सालों की अपेक्षा इस बार यूपी रोडवेज की बसों में ज्यादा सवारियां नहीं निकली। त्योहारों पर अपेक्षा से कम सवारियां रोडवेज में चलने दीपावली प्रोत्साहन योजना उत्साहजनक आय के परिणाम नहीं आए। गोवर्धन और भैयादूज के दिन बुधवार को शामली रोडवेज की 23 बसों की आय 3.25 लाख रुपये की हुई है। शामली डिपो की 3.25 लाख रुपये की आय दीपावली प्रोत्साहन योजना के पिछले छह दिन में सर्वाधिक है। बृहस्पतिवार को शामली में यूपी रोडवेज की बस की आय तीन लाख रुपये होने की उम्मीद है। शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा यूपी रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेनों में कम किराया से बढ़ी सवारियों की भीड़
शामली। दीपावली, गोर्वधन, भैयादूज के त्योहार पर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। यूपी रोडवेज की बसों में ज्यादा किराया होने से सवारियों ने ट्रेनों में चलना पसंद किया है। पिछले दो दिन से शामली से दिल्ली और सहारनपुर की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेन आने पर भीड़ हो जाती। कोरोना काल के दो साल बाद सवारियों ने त्योहार पर ट्रेनों में सफर किया है। सवारी के मुताबिक दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस का किराया डेढ़ सौ रुपये है। शामली से दिल्ली जाने में मात्र पचास रुपये में सफर पूरा हो जाता है।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस की इंतजार में खड़े यात्री।- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें