फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: त्योहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़, जिले में धड़ल्ले से तैयार किया जा रहा सिंथेटिक मावा,

Tue, 07 Nov 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में रिफाइंड आदि के प्रयोग से सिंथेटिक तरीके से मावा तैयार किया जा रहा है। सिंथेटिक मावे की सप्लाई कस्बे एवं आसपास के गांवों के हलवाइयों के यहां भी की जा रही है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन
गॉव मालैंडी में सिंथेटिक मावा तैयार होता हुआ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली/गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के कई गांवों में भारी मात्रा में सिंथेटिक मावा तैयार किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। तैयार मावे को जिले के अलावा दिल्ली तक सप्लाई किया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भैंसवाल मालैंडी, बुंटा, गुराना, पीरखेड़ा आदि दर्जनों गांव में भट्ठियों पर प्रतिदिन कई सौ क्विंटल मावा तैयार किया जा रहा है। इन सब गांव का मावा मालैंडी गांव में एकत्र होकर देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन सप्लाई किया जाता है।

मावा 300 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। मावा रिफाइंड आदि से सिंथेटिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। सिंथेटिक मावे की सप्लाई कस्बे एवं आसपास के गांवों के हलवाइयों के यहां भी की जा रही है।
विज्ञापन


दीपावली और सहालग के सीजन के मद्देनजर भारी मात्रा में मावा तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। छापामारी कराकर सिंथेटिक मावा तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें