फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पैसा मांगने के आरोप में चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बुढ़ाना थाने की परासौली चौकी प्रभारी रिंकू सिंह व सिपाही राजकुमार को निलंबित कर दिया गया। उन पर झगड़े के मामले में समझौता नामा मानने के लिए पैसा मांगने का आरोप है।
विज्ञापन



एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डायल 112 के माध्यम से परासौली चौकी पुलिस को दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया था। समझौता नामा मानने के लिए आरोपी पुलिसकर्मियों की ओर से पैसा मांगे जाने की शिकायत मिली थी।

एसएसपी के आदेश पर उन्होंने पूरे मामले की जांच की थी। आरोप सही पाए तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी। इसी के आधार पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी व सिपाही को निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें