फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संदिग्धों ने नार्को टेस्ट कराने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धों ने नार्को टेस्ट कराने से किया इन्कार
विज्ञापन

कैराना। करीब दो माह पहले ईंट भट्ठे पर 55 वर्षीय चौकीदार फैय्याज की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को नार्को टेस्ट कराने के लिए नोटिस दिए थे। तीनों संदिग्धों ने शारीरिक व मानसिक बीमारी की बात कहते हुए नार्को टेस्ट कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

21 अक्तूबर की सुबह आर्यपुरी स्थित दौलत ईंट भट्ठे पर 55 वर्षीय चौकीदार फैय्याज का खून से लथपथ शव मिला था। फैय्याज के सिर में गोली मार कर हत्या की गई थी। मृतक के बेटे इरशाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड का खुलासा नही होने पर पुलिस की शक की सुई तीन संदिग्धों के इर्द गिर्द घूम रही है, जिसके चलते दो दिन पहले पुलिस ने तीनों संदिग्धों को नार्को टेस्ट कराने के लिए नोटिस जारी किए थे। बृहस्पतिवार को तीनों ने पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के जवाब दे दिए हैं। उन्होंने जवाब में बताया कि वो तीनों बीमार हैं तथा नार्को टेस्ट नहीं करा सकते हैं। वहीं सुत्रों के अनुसार पुलिस अब इस मामले में जेष्ठ अभियोजक अभियोजन अधिकारी से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें