अंडर 14 लंबी कूद में अंशुल ने पाया पहला स्थान
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय बालक व बालिका नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लंबी कूद में अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स एसोसिएशन शामली के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे दिन बालक-बालिका अंडर 14 व अंडर 16 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ट्रायल किया गया। चैंपियनशिप का समापन युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने संयुक्त रूप से पदक व प्रमाण पत्र देकर समापन किया ।दूसरे दिन चयनित खिलाड़ियों में अंडर 14 बालिका वर्ग में ऊंची कूद में प्रथम प्रीशा, द्वितीय ईशा चौधरी, तृतीय एंजेल मलिक, भाला फेंक में प्रथम वंशिका, द्वितीय खुशी रही। अंडर 14 बालक वर्ग में लंबी कूद में प्रथम अंशुल, द्वितीय शौर्य, तृतीय कृष्णा, ऊंची गोद में प्रथम वंश, द्वितीय निकुंश चौहान रहे। भाला फेंक में प्रथम आशीष, द्वितीय सावेज, तृतीय कार्तिक रहे।
अंडर 16 बालिका लंबी कूद में प्रथम पल्लवी, द्वितीय अनाया, तृतीय इशिका, ऊंची कूद में प्रथम कशिश, चक्कां फेंक में प्रथम दिशा, द्वितीय कनिष्का सिंह, तृतीय यशिका खैवाल रही। गोला फेंक में प्रथम वंशिका, द्वितीय निधि, तृतीय रिंकू, भाला फेंक में प्रथम माही, द्वितीय आस्था रही। 80 मीटर हर्डल में प्रथम खुशी रही। बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम तरुण, द्वितीय अभय, तृतीय अंकुर, ऊंची कूद में प्रथम विकसित तोमर, द्वितीय विवेक, तृतीय प्रवेश, गोला फेंक में प्रथम मोनिश,द्वितीय अजयपाल, तृतीय समीर, चक्का फेंक में प्रथम मनजीत, द्वितीय आदित्य, भाला फेंक में प्रथम विशाल, द्वितीय सतविंदर पुंडीर, तृतीय उज्ज्वल रहे। 80 मीटर हर्डल बालक वर्ग में प्रथम ऋतिक द्वितीय लक्ष्य चौधरी तृतीय निखिल रहे। इस अवसर पर कोच प्रेम कुमार, अर्जुन, उपवन, अमित उमेश दत्त, अनिल चौधरी व संदीप बालियान आदि मौजूद रहे।