शामली के तहसील चौक के पास से जाते डाक कांवड़। संवाद
शामली। शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों पर सवार कांवड़िये शहर से होकर गुजरे। इस दौरान जाम के हालात भी बने। बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्त तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
डाक कांवड़ व बड़ी कांवड़ बाईपास के साथ शहर के अंदर से भी निकली। रविवार रात को शहर में हरिद्वार से बड़ी कांवड़ आने और शामली से हरिद्वार की तरफ बड़ी कांवड़ जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो शहर में कई जगह जाम के हालात बने रहे। शहर में कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के निकट तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। यातायात संचालन के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा धीमानपुरा में शिव चौक से लेकर रेलवे फाटक तक करीब छह घंटे जाम के हालात बने रहे। वाहन रुक-रुककर चलते रहें, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शामली के तहसील चौक के पास से जाते डाक कांवड़। संवाद
शामली के तहसील चौक के पास से जाते डाक कांवड़। संवाद