चार दिन जिले में रहेंगे सुरेश राणा
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा चार दिन तक शामली में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर शिलान्यास, लोकार्पण व जनपद के पहले सीएनजी पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगे। झिंझाना रोड पर बनकर तैयार है। मंत्री इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगे। जिला सूचना अधिकारी के अनुसार मंत्री मंगलवार 28 जुलाई को शाम तीन बजे शामली आएंगे तथा जनपद में चार दिन तक प्रवास करेंगे।