शामली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाते शिवसेना कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाया
शामली। सोमवार को शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित शिवसेना कार्यालय में शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का 60 वे जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया। लंबी उम्र की कामना की गई। इस मौके पर शिवसेना के जिला प्रमुख जितेंद्र निर्वाल, जिला उपप्रमुख विशु चौधरी, नगर प्रमुख रोहित तायल, गौरव भार्गव, जीत निर्वाल, कमल बंसल, आशीष बिंदल, आदित्य निर्वाल, पुष्पेंद्र समेत सभी शिव सैनिक मौजूद रहे।