फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर एक्सप्रेस ट्रेन दस अप्रैल से दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर एक्सप्रेस ट्रेन दस अप्रैल से दौड़ेगी
विज्ञापन

शामली। जालंधर-नई दिल्ली के लिए दस अप्रैल से सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर- मुजफ्फरनगर- मेेरठ मार्ग पर दौड़ सकती है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दस अप्रैल से उत्तर रेलवे बोर्ड ट्रेनें चलाने का आदेश जारी कर चुका है। रेलवे बोर्ड के आदेश के तहत जालंधर- नई दिल्ली के लिए सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर- मुजफ्फरनगर- मेेरठ मार्ग पर संचालित करने की रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर गई हुई है। एक साल पूर्व कोरोना बढ़ने से गत 22 मार्च के बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
लॉकडाऊन खत्म होने के बाद सिर्फ उदयपुर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया था। इस साल फरवरी के प्रथम सप्ताह में दिल्ली- शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन संचालित करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के लिए गया था। 22 फरवरी से दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन को चालू किया गया था। रेलवे बोर्ड की ओर से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक को छोड़कर दूसरे रेल खंडों से दस अप्रैल से अन्य ट्रेनों के संचालित करने का प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे पर विद्युतीकरण कार्य चलने के कारण नई ट्रेनों का संचालित होना संभव नहीं है। जालंधर से नई दिल्ली के लिए सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का सहारनपुर- मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर दस अप्रैल से संचालित होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें