फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्हेटी, पंजीठ में बनेगी चौकी

Thu, 01 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ और अकबरपुर सुन्हेटी में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। इससे जहां क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा, वहीं बदमाशों पर नकेल कसी जा सकेगी। पंजीठ गांव में पुलिस चौकी के लिए जमीन मिल गई है, जबकि अकबरपुर सुन्हेटी मेें जमीन की तलाश है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों गांव में पुलिस चौकी की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, कैराना से पंजीठ गांव की दूरी करीब 9 किलोमीटर है, तो अकबरपुर सुन्हेटी गांव की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। दोनों ही गांवों के रास्ते भी खराब हैं।

थाना कैराना में होने के कारण किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को वहां तक पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता भी अपेक्षित नहीं रह पाती, जिस कारण आपराधिक वारदातें करने वाले आसानी से फरार हो जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण 21 नवंबर को अकबरपुर सुन्हेटी गांव ब्रह्मपाल की हत्या के  दौरान सामने आया। ब्रह्मपाल की हत्या रात करीब दो बजे हुई थी। 
विज्ञापन


गांव में  मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते घटना की सूचना सुबह  छह बजे कैराना कोतवाली पुलिस      को मिल पाई। यदि गांव में पुलिस चौकी होती, तो  समय रहते पुलिस वहां पहुंच जाती और हत्यारोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा  सकती थी। 

पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि पंजीठ और अकबरपुर सुन्हेटी गांव में पुलिस चौकी स्थापित कराई जाएगी। उधर, जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्होंने एसडीएम कैराना को भेजकर इन दोनों गांवों में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए जमीन की तलाश कराई। पंजीठ गांव में जमीन मिल गई है।

इसके अलावा अकबरपुर सुन्हेटी में भी जमीन तलाशी जा रही है, यदि वहां पर जमीन नहीं मिलती है, तो किसी सरकारी भवन अथवा ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्था कराकर चौकी की स्थापना कराई जाएगी। दोनों गांवों में पुलिस    चौकी स्थापना के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से अनुमति मिलने पर जल्दी ही पुलिस चौकी स्थापना शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें