फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दोपहर में निकली धूप, शीतलहर चलने से मौसम रहा ठंडा

Fri, 12 Jan 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में सर्दी में जाती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। जिले में रात को कोहरा छाया रहा और दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाएं शीतलहर चलने से मौसम ठंडा बना रहा। जिले में दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले के मौसम में दो दिन से सुधार आया है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही है। लगातार एक सप्ताह बाद बुधवार को दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली थी, हालांकि धूप हल्की होने से ठंड से राहत नहीं मिली थी। बृहस्पतिवार को रात में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लोगों को लग रहा था कि दिन में धूप नहीं निकलेगी, लेकिन 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन देने शुरू किए। शुरूआत में कभी सूरज बादलों में छिप जाता तो कभी बाहर निकलता। इसके बाद 12 बजे धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। धूप में भी लोगों को गर्म व ऊनी कपड़े पहनकर ही रहना पड़ा। जिले में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को फिर से कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई।
जलालाबाद कस्बे व देहात क्षेत्र में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। ठंड बढ़ने के बाद लोग अलाव सेंकते दिखाई दिए। शीतलहर ने ठंड का प्रकोप पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है, इससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कस्बे में 110 स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। कस्बे के लोगो की शिकायत थी कि कस्बे में गीली लकड़ी डाली जा रही है, जिनको जलाना बड़ी मुश्किल है, उनसे सिर्फ धुआं निकलता है। कस्बेवासियों की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने बताया की कस्बे में सूखी लकड़ी डाली जाएगी। इसके लिए ठेकेदारों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें