फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होली हैवन में समर कैंप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों ने लिया रेन डांस का मजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। होली हेवन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। तीन दिन तक सभी बच्चों ने पानी से संबंधित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों ने स्विमिंग पूल के साथ-साथ रेन डांस का भी पूरा लुत्फ उठाया। छात्राओं ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आगे भी विद्यालय की ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य पंकज कंसल व उपप्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों से मानसिक तनाव दूर होता है और मस्तिष्क स्वस्थ होता है। स्वस्थ मस्तिष्क हमेशा सफलता तक ले जाता है। कार्यक्रम में विवेक, विक्रांत, ओंकार, सागर, उमा, संगीता, नीशू, परमिंदर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें