फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस भरी गर्मी ने किया हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अगस्त में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई। जिसके चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बुधवार को तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री और रात के तापमान एक डिग्री का इजाफा हुआ। दिन का पारा 36 और रात का पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। सात किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पिछले माह 30 जुलाई को अच्छी खासी बारिश हुई थी। इसके बाद सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही जिले में हुई। पिछले दस दिन से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी के चलते आम नागरिक परेशान हैं। पिछले 24 घंटे में दिन का दो डिग्री और रात का पारा एक डिग्री बढ़ने से गर्मी-उमस से हाल बेहाल रहे। बुधवार को पूरे दिन तेज धूप निकलने से उमस बनी रही। गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, रात के तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में अगस्त के दौरान तापमान का आंकडा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस
01 31 24
02 33 25
03 33 26
04 31 26
05 32 25
06 32 27
07 31 26
08 33 27
09 34 26
10 36 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें