फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पांच घंटे रहे बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पेराई सत्र 2021-22 के संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना पेश न करने पर कलक्ट्रेट में बुधवार दोपहर बाद सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पेश हुए। डीएम जसजीत कौर ने 31 अक्तूबर तक की गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए। कार्ययोजना न देने पर उन्हें कलक्ट्रेट के प्रतीक्षा कक्ष में पांच घंटे तक बैठाए रखा। वहीं, डीएम ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना जल्द पेश नहीं की गई तो एक बार उन्हें बुलाया जाएगा। कार्ययोजना पेश न करने पर बड़ी कार्रवाई चीनी मिल के खिलाफ की जा सकती है।
वर्ष 2021-22 पेराई सत्र का शामली चीनी मिल ने 374.67 करोड रुपये का किसानों का गन्ना खरीदकर कुल 132.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। शामली चीनी मिल पर 242.50 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। शामली मिल सिर्फ चार जनवरी तक का 35.28 प्रतिशत बकाया गन्ना भुगतान ही कर पाई है। पिछले पेराई सत्र के भुगतान में फिसड्डी रहने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शामली चीनी मिल के गेट के बाहर धरना दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम के आदेश पर जिले की तीनों चीनी मिलों के अफसरों को सात घंटे कलक्ट्रेट में बंधक बनाए रखे गए। बुधवार को डीएम जसजीत कौर के नोटिस दिए जाने पर दोपहर तीन बजे अपर दोआब शुगर मिल शामली के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पहुंचे। डीएम ने पेराई सत्र 2021-22 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर 31 अक्तूबर तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चर्चा की। इस दौरान अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना राहुल लाल पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

तीन बजे से लेकर रात आठ बजे तक डीएम के निर्देश पर सयुंक्त प्रबंध निदेशक को कलक्ट्रेट सभाकक्ष मे बंधक बनाए रखा। आठ बजे के बाद राहुल लाल को छोड़ा गया। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मिल के सयुंक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल को यह कहकर छोड़ा गया कि अगली बार कार्ययोजना पेश करने के लिए बुलाया जाएगा। बकाया गन्ना भुगतान की कार्ययोजना पेश न करने पर शामली चीनी मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें