फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे दिन भी गन्ने के वाहनों से लगा रहा जाम -लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना, लगी रही वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों के कारण दूसरे दिन भी शहर में जाम की स्थिति बनी रही। मिल रोड से लेकर मुख्य सड़क तक गन्ना वाहन खड़े रहे, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शामली चीनी मिल में सोमवार को दिनभर गन्ना वाहन आते रहे, जिससे नगर में जाम की स्थिति बनी रही। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। शनिवार शाम से मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे जाम के हालात हो गए। रविवार को चीनी मिल तीन घंटे तक बंद रही। इससे पूरा दिन जाम लगा रहा। इसके चलते सोमवार को इंडेंट जारी नहीं किया। फिर भी सुबह से ही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लग गई। शाम को गन्ने के वाहनों की संख्या कम हुई। मुख्य सड़क पर गन्ना वाहन खड़े होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में चीनी मिल वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि सुबह जाम लग गया था, लेकिन शाम को वाहनों की संख्या कम होने से जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें