फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द करें गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को जल्द करें गन्ना भुगतान : डीएम
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि चीनी मिलें किसानों के बकाया गन्ना भुगतान में तेजी लाएं। मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति ना पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताईं ।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने विभाग वार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को दी जाने वाली पेंशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कोई लक्ष्य प्राप्त न होने पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कभी भी लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। इसलिए पहले से ही पात्र को चिह्नित किया जाए, ताकि ब्लॉक वार कैंप आयोजित करते हुए पेंशन योजना में अधिक से अधिक और पात्र बढ़ाएं जाए, जिससे उनको पेंशन योजना का लाभ मिल सके। जल निगम की पेयजल पाइप योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पाइप डालते समय सड़क को काटते समय किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि विभाग में उर्वरकों व बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने डीएसओ से कहा कि खाली दुकानों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कोटेदार बनाया जाए। बकाया गन्ना भुगतान समीक्षा करते हुए डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि वह गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाएं। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, प्रभागीय वन अधिकारी संजीव कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें