फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा समेत 74 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिले में 74 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं जबकि 29 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 428 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गन्ना मंत्री सुरेश राणा कोरोना संक्रमित पाए गए। 13 अप्रैल को थानाभवन में उनका रैंडम सैंपल लिया गया था। इसके बाद वे लखनऊ चले गए थे। शुक्रवार को उनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। इस समय गन्ना मंत्री लखनऊ में हैं। उनके अलावा शामली नगरपालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल के पति और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल भी कोरोना संक्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उनका सैंपल लिया गया था। वह कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका भी लगवा चुके हैं। इनके अलावा शहर में 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कस्बा जलालाबाद में 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए। गांव हथछोया, किवाना, सोंहजनी उमरपुर, लांक में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। लिलौन व काबड़ौत में दो-दो व्यक्ति, खुरगान, झाड़खेड़ी, कंडेला में एक-एक, सहपत में दो, झिंझाना में एक, ऊन में तीन, शीतलगढ़ी में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए। महावतपुर, मालेंडी, सोटा, कुड़ाना व हाथी करौदा में एक-एक, कैराना व सिलावर में दो-दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना के 74 नए केस मिले हैं। 29 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 428 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें