फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सड़क का लोकार्पण किया

विज्ञापन
झिंझाना कैराना जमालपुर मार्ग का लोकपर्ण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा व सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत जमालपुर से पांवटी कला और जंधेडी होते हुए भूरा तक बनी सड़क का लोकार्पण गन्ना मंत्री सुरेश राणा और कैराना सांसद प्रदीप कुमार ने शनिवार को किया।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुदेव कालेज में शिवकुमार प्रधान और क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री और सांसद ने पांवटी कला में सुरेंद्र सिंह के घेर में ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वर्गीय हुकम सिंह को याद किया और उनके द्वारा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए गए उनको निरंतर आगे भी कराया जाएगा। अध्यक्षता रामभज सिंह ने और संचालन मुकेश जैन ने किया। मौके पर भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा नेता मृगांका सिंह, प्रदीप कुमार, अमित गोयल, यशपाल सिंह, शिवकुमार प्रधान, आजाद सिंह, गोपाल चौहान, जोधसिंह पिलखनी, रविन्द्र मलिक, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें