फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मंत्री ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं।
रविवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा सुबह नौ बजे अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय पर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि कुछ समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गन्ना मंत्री ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने वाला है। हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिएए जिससे इसके उत्सव में खलल पैदा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ जन.जन तक पहुंच रहा है। सरकार ने क्षेत्र को अपराध मुक्त किया और यहां विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आने वाले दिनों में जिले में अन्य भी कई विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें