फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री चंदेनामाल से हाईवे तक सड़क का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मंत्री चंदेनामाल से हाईवे तक सड़क का लोकार्पण किया
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गांव चंदेनामाल से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाली 1250 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

गन्ना परिषद नानौता द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंदेनामाल से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे तक 1250 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 37 लाख की लागत से पूरा किया गया है। बुधवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन, सहायक अभियंता बीसी चौहान, अवर अभियंता चंदन लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार सर्वसमाज को साथ लेकर काम कर रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनका समाधान कर रही है। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान पवन कुमार, जयपाल सिंह, मामचंद शर्मा, बॉबी शर्मा, चक्रेश राणा, अशोक कोरी, खड़क सिंह, कृष्णदत्त शर्मा, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें