फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने डीएम-एसपी से किया वर्चुअल संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आक्सीजन की सप्लाई, दवाई, सैनिटाइजेशन की सुचारु रहे व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल ओर सीएमएस डॉक्टर सफल कुमार के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए की जनपद में आक्सीजन की सप्लाई, दवाई, सैनिटाइजेशन तथा चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। इसमें अफसर कोई भी कोताही ना बरतें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की रोकथाम को लेकर मंगलवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एक वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में ऑक्सीजन की सप्लाई में कोई दिक्कत ना हो, यह सुचारु रूप से चलती रहे। दवाई की व्यवस्था, नाइट कर्फ्यू में कड़ाई से पालन हो। जनपद में सैनिटाइजेशन का काम चालू किया जाएं, जिससे की कोरोना से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड़ में है। नागरिकों से अपील की कि वह लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के घर के बाहर ना निकले। मास्क का प्रयोग अवश्य करें, ताकि लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें