थानाभवन। सोमवार को एक गन्ने से लदी ओेवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली शामली बस स्टैंड में हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर को रुकवा दिया। शुक्र रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली चरथावल बस स्टैंड की ओर से शुगर मिल की ओर जा रहा था। जैसे ही चालक ट्रॉली लेकर शामली बस स्टैंड पर पहुंचा तो स्टैंड के समीप एक तार सड़क क्रॉस कर दूसरी साइड की लाइन से मिल रहा था। उसी समय ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्राली को रुकवाया नहीं होता तो तार टूटा जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल दूसरी साइड से ट्रॉली निकलवाई। लोगों का कहना है कि इसे रोकने को पुलिस और परिवहन विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई चल रही है।