गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा
कैराना। पानीपत रोड पर गन्ने का ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पलट गया। अपने घर के आगे खेल रहे बच्चे हादसे में बाल-बाल बचे।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव कुरतान निवासी चालक अब्बल हसन इस्सोपुर टील से गोगर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक में गन्ना लादकर पानीपत बाईपास के रास्ते मिल में जा रहा था। पानीपत रोड पर इशाअतुल इस्लाम मदरसे से थोड़ा आगे ओवरलोड के कारण गन्ने से लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना स्थल के पास ही स्थित बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। ट्रक पलटने के दौरान घरों के आगे खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे। वहीं चालक अव्वल हसन को मामूली चोटें आई।