फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय गन्ना सहकारी समिति स्तरीय किसान मेले हुए खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सहकारी समिति स्तरीय किसान मेले हुए खत्म
विज्ञापन

शामली। दस दिवसीय गन्ना समिति स्तरीय किसान मेले बृहस्पतिवार को खत्म हो गए। दस दिन में शामली, ऊन व थानाभवन गन्ना सहकारी समितियों में कुल 3413 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 1976 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शामली गन्ना समिति स्तरीय दस दिवसीय मेले में 1992 शिकायतों में 1392 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ऊन गन्ना समिति में 708 किसानों की शिकायतों में 309, थानाभवन गन्ना सहकारी समिति 713 शिकायतों में से 275 किसानों का निस्तारण हुआ। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों का समिति स्तरीय दस दिवसीय मेला समाप्त हो गया है। किसान मेले में आई शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें