फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति अधिकारियों को घेरा

Tue, 22 Dec 2015 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना क्रय केंद्र शुरू न होने और गन्ना पर्ची जारी करने में की जा रही लापरवाही पर किसानों का गुस्सा भड़क गया। कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में किसानों ने रविवार को गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर  अधिकारियों का घेराव किया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती को अपने बीच बैठाकर किसानों ने कहा कि फुगाना क्षेत्र के गांव लिसाड़, लांक और हसनपुर में गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। खतौली चीनी मिल के तीन गन्ना क्रय केंद्र अब तक ठप है। इसकी वजह से क्षेत्र के सैकड़ों को किसानों को परेशानी हो रहे हैं।

 वहीं गन्ना समिति दफ्तर से गन्ना पर्ची जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि किसान परेशान हैं, लेकिन लाचार नहीं हैं। यदि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला, तो किसान चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन समस्याओं के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद इनका समाधान क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि इस बारे में मिल प्रबंधन से बात की जा रही है, जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस  दौरान गांव लिसाड़ राजेंद्र सिंह, धीर सिंह, ब्रजपाल, हरपाल सिंह, अजित और  गांव हसनपुर निवासी वीरेंद्र, ब्रह्मपाल, सोमपाल, बिजेंद्र और लांक निवासी  सतबीर सिंह, राजेंद्र, सुरेंद्र सिंह मलिक, रिशीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें