फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल हुई बंद, शहर जाम

Sat, 13 May 2017 12:21 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराब के कारण शामली शुगर मिल को बंद करना पड़ा। इससे शहर में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। मिल में गन्ना पेराई का अंतिम समय चल रहा है। इस कारण आए दिन गन्ना लदे वाहनों की संख्या रात और दिन बढ़ती जा रही है।

मिल बंद होने से शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शहर में गन्ना वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनती चली गई। वाहन मिल रोड से मेन रोड तक आ गए। इसके बाद सड़कों पर लंबी लाइन बनती चली गई। दोपहर एक बजे जैसे ही प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी हुई तो स्कूल वाहन भी जाम में फंसते चले गए।
विज्ञापन


लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। बाइक सवारों ने गलियों से निकलना शुरू कर दिया। कई घंटो तक जाम फंसे रहने के बाद बस चालकों ने परेशान होकर स्कूल के बच्चों को उतार कर पैदल ही भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जाम की स्थिति को देखते हुए छोटे बच्चों के अभिभावक भी स्कूल वाहन की तलाश कर अपने बच्चों को खुद आकर ले जाना शुरू कर दिया। शाम तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। मिल शुरू होने के बाद गन्ना लदे मिल परिसर में पहुंचे, तब जाकर जाम से निजात मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें