फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में सबसे अधिक गर्मी झेलनी पड़ी

Fri, 20 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सूरज की किरणें दिन निकलते ही आग उगल रही हैं। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 27.5 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21 और 22 मई को मौसम में बदलाव आएगा और आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


कई दिन से सूरज आग बरसा रहा है। दिन निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है। दोपहर में लू के थपेड़े घर से बाहर निकलना दूभर कर रहे हैं। इसकी वजह से बाजारों में ग्राहकों की आवक भी कम हो रही है। खासकर महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी के कारण ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं। महिलाएं और छात्राएं तो दिन में जरूरी कार्यों से घर के बाहर निकलने पर मुंह पर कपड़ा लपेटने को मजबूर हो रही हैं। 

बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि डिस्टरबेंस बन रहा है, जिससे 21 और 22 मई को तेज हवा चलेगी और हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें