कैराना। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज आरएन कक्कड़ रहे। कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सार्थक प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। दूसरों के हित के लिए अपना सुख त्यागने में ही सच्ची मानवता है।
शनिवार को बार भवन में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण पर समारोह का आयोजन किया गया। एल्डर कमेटी के सदस्यों रियासत अली, राजकुमार चौहान व आरिफ चौधरी ने अध्यक्ष पद पर चौधरी शैलंद्र कुमार, महासचिव पद पर संजय कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पद राधेश्याम गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर मौ.सालिम, उपाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन, सह सचिव पद पर अफसर अली, सह सचिव पुस्तकालय पद पर कुलदीप सिंघल को शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों मुख्तार हुसैन, शमीम अहमद, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार गर्ग तथा कनिष्ठ सदस्यों मौ. आरिफ सिद्दकी, नसीम अहमद, कुलदीप, नीरज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज आरएन कक्कड़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार, अरुण कुमार, सिविल जज सीनियर डिविजन तरुण कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन पीयूष सिद्धार्थ, कमल सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एसडीएम इंद्रसैन यादव, सीओ एनपी सिंह पहुंचे।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कटार सिंह, खड़क सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष वीर सैन पंवार, पूर्व महासचिव ब्रह्म सिंह, इंतजार अली, राजबीर सिंह, प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।