शामली झिंझाना रोड राइफल क्लब पर आयोजित योग शिविर भाग लेते साधक
- फोटो : SHAMLI
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर साधकों को पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया और उसके लाभ बताए गए।
शामली राइफल क्लब परिसर में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर के 16वें दिन योग साधको को संबोधित करते हुए जूनियर हाईस्कूल टपराना की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य अपने माता पिता की सेवा करना है, जिन्होंने हमें सफल बनाने में अपना सेपूर्ण समर्पण किया है। उनकी आज्ञा मानना और उनकी सेवा करना हमारा परम् कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब तक हम माता-पिता के बताये रास्ते पर चलते हैं तब तक ना तो हम असफल हो सकते हैं और ना ही गलत हो सकते हैं। शिविर में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने पवनमुक्तासन का अभ्यास कराते हुए उसके करने की विधि समझाते हुए उसके लाभ बताए। योग शिविर में क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी, जिला मंत्री कमलवीर, डॉ. योगेंद्र सिंह, सुधीर राणा, श्रवण कुमार, नितिन वर्मा, सत्यपाल सिंह, निकुंज तोमर, शशिकांत शर्मा, अनामिका, भावना सिंह आदि मौजूद रहे।