बाबरी में मतदाता जागरूकता रैली निकालते जनता इंटर कॉलेज के छात्र
- फोटो : SHAMLI
छात्र-छात्राओं ने गांव में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शामली, बाबरी। क्षेत्र के लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज व मतदाता साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रांगण से प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार त्यागी ने मतदाता रैली की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज से गांव के मुख्य बाजार व मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कॉलेज प्रांगण में ही संपन्न हुई। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार त्यागी, नोडल अधिकारी देवेंद्र शर्मा के अलावा पीटीआई विकास कुमार, वेदप्रकाश, शिवविलास व कॉलेज ब्रांड एंबेसडर दीपांशु सैन व अदिति कश्यप का विशेष सहयोग रहा।