कोर्ट में पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ी
शामली, कैराना। गैंगेस्टर के मुकदमे में मुजफ्फरनगर जेल से कोर्ट में पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ गई।
शुक्रवार को गैंगेस्टर के मुकदमे में मुजफ्फरनगर जेल में बंद 27 वर्षीय अक्षय उर्फ मोंटी को बंदी रक्षक गाड़ी से कैराना कोर्ट परिसर में लेकर पहुंचे। इसी दौरान अक्षय की हालत बिगड़ने पर बंदी रक्षकों ने कैराना पुलिस को सूचित किया। एसआई पुलिस बल के साथ कचहरी पहुंचे तथा उसको सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे कोर्ट परिसर भेज दिया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि बंदी के पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर उसे अस्पताल लाया गया था। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया।