छात्र-छात्राओं ने चीनी बनने की प्रक्रिया देखी
शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत के छात्र-छात्राओं ने त्रिवेणी शुगर मिल का भ्रमण कर गन्ना डालने से लेकर चीनी बनने तक की प्रक्रिया देखी।
बुधवार को महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत के छात्र-छात्राओं का टूर विद्यालय के प्रबंधक श्याम पाल सिंह प्रधानाचार्य वैशाली नैन के नेतृत्व में त्रिवेणी शुगर मिल पहुंचा। कक्षा पांच से लेकर कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं ने शुगर मिल में गन्ना डालने से लेकर चीनी बनने तक की प्रक्रिया को देखा गया। मिल के भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने सबसे पहले शुगरकेन यार्ड, जहां पर पर गन्ना डाला जाता है, फिर शुगर केन लेवलर में डाले गए गन्ने, कटर से छोटे-छोटे टुकड़ों में गन्ना कंटिग उसे फाइब्राइजर से पास कराए जाने, फिर स्कोर रोलर को देखा। छात्र-छात्राओं को अधिकारियों ने बताया कि मिल में पांच अलग-अलग रोलर, सबसे पहले रोलर से जूस निकलने, तीन रोलर में उसमें वोटर मिक्स की जानकारी दी। गन्ने का जूस निकलने और यहां पर फाइबर और जूस को अलग अलग करने को वाटरिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वाटरिंग के बाद गन्ने के जूस और फाइबर अलग होने, फिर जूस को क्वैड में ले जाने, फिर क्विड में से सारी इंप्योरिटी निकालने के लिए एसओ दो गैस सल्फर डाईऑक्साइड एवं लाइम पास किया जाने, सारी इंप्योरिटीज निकल जाने के बाद दोबारा एसओ 2 पास की जाती है। फिर उसको 120 डिग्री सेल्सियस पर हीट दिए जाने पैन में ले जाने के बाद उसके क्रिस्टल्स बनाए जाने, फिर उसे उन क्रिस्टल्स को सेंट्रीफ्यूगल मशीन में पास किए जाने चीनी बनने की जानकारी दी।