शामली में साईकिल रैली निकालते आर्मी के जवान
- फोटो : SHAMLI
राजपूताना जवानों की साइकिल रैली का किया स्वागत
शामली। शहीद वीर जवानों की स्मृति में मेरठ से जालंधर तक राजपूताना राइफल्स के जवानों की साइकिल रैली का पूर्व सैनिकों ने भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को मेरठ से शुरू हुई राजपूताना राईफल्स के जवानों की साइकिल रैली ने बुधवार को जिले में पहुंची। लिसाढ़ स्थित शहीद सतेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में पूर्व सैनिकों भव्य स्वागत किया गया। शहीद जवानों की स्मृति में मेरठ से जालंधर तक 376 किमी की साइकिल रैली में राजपूताना राईफल्स के 20 जवान और चार जूनियर अधिकारी शामली रहे। पूर्व सैनिक आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह, प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने सैनिकों को सम्मानित भी किया। मौके एक्स सर्विस मेन वेलफेयर समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, पूर्व सैनिक राजीव कुमार, बुधराम शर्मा, रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।