फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने गंदेवड़ा संगम पर किया पौधोरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम पर गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ की छात्राओं व स्टाफ ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह दिलावरे ने छात्राओं को पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संरक्षण और यात्राओं का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। पृथ्वी तभी सुरक्षित व रहने योग्य बचेगी। भ्रमण कार्यक्रम के लिए प्रियंका शर्मा ने कहा कि जब तक हम प्रकृति के निकट नहीं पहुंचेंगे तब तक उसका महत्व भी नहीं समझेंगे। इसलिए छात्रों के लिए वनविहार भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्राओं ने संगम पर पीपल, बरगद, नीम जैसे परंपरागत पौधे रोपे। वहां उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने संगम पर स्नान किया और अंताक्षरी भी खेली। छात्राओं में बरखा, साक्षी, रजिया, मनु, मोनिका, प्रिया, तनु, दानिस्ता, काजल तोमर, सोनल, राधा तोमर, रेशु, तनु तोमर, मुस्कान, हिना, ममता, वैशाली व निशु शर्मा आदि शामिल रहीं। इस अवसर नरेंद्र, ज्योति, शैली पुंडीर व प्रियंका शर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें