फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पाइन विद्यापीठ के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, थानाभवन। नगर के अल्पाइन विद्यापीठ के छात्रों ने सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सेमफोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद सहित कुल 12 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दीपावली पर ब्लू पॉटरी प्रतियोगिता में नगर के अल्पाइन विद्यापीठ स्कूल के छात्र कनिष्क प्रताप सिंह ने सुंदर मटकी बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक व कव्वाली में समूह के 20 छात्रों में अल्पाइन विद्यापीठ के छात्रों ने भी भाग लिया, जिनमें सुहानी, अवनी, विश्वजीत, अर्जुन, वंशिका, पलक, वैशाली, आर्यन, निहाली शामिल रहे। कव्वाली में तृतीय और नुक्कड़ नाटक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण पायल मलिक, सोनाली व विवेक ने दिया। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक संदीप बंसल व प्रिंसिपल प्रदीप बंसल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें