गांव कनियान का 1082वां स्थापना दिवस मनाया
शामली कांधला। क्षेत्र के गांव कनियान का 1082वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व एडीएम संतोष कुमार सिंह कार्यक्रम में अतिथि रहे।
गांव कनियान में मंगलवार को गार्गी कन्या गुरुकुल की बालिकाओं ने गांव के स्थापना दिवस पर यज्ञ किया। कार्यक्रम में विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि गांव कनियान की स्थापना वर्ष 940 ईसवीं में चौधरी रतन सिंह पोड़िया ने की थी। आज का युवा वर्ग नशे की लत में पड़ गया है। सबको मिलकर नशे को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली हुई बुराइयों को भी समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर दूर करना है। एडीएम संतोष कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी।
विधायक प्रसन्न चौधरी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए हमला किया। कहा कि प्रशासन सुधार करे। एडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार हर भरसक प्रयास कर रही है कि सभी सुविधाओं से आमजन को लाभ पहुंचे। इसके साथ ही समय-समय पर किसानों व मजदूरों के हित में भी सरकार काम कर रही है।