फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई किताबें पाकर खुश हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई किताबें पाकर खुश हुए विद्यार्थी
विज्ञापन

शामली। लंबे इंतजार के बाद प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मखेड़ा से विद्यार्थियों को किताबों के वितरण के कार्य का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने किया। नई किताबें पाकर विद्यार्थी खुश नजर आए। इस दौरान करीब 1100 पुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास के लिए 25 हजार रुपये दान दिए।
विज्ञापन

शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक जिले को नई किताबें नहीं मिली थी, जिले में करीब 87 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनके लिए करीब छह लाख किताबों की जरूरत है। एक सप्ताह पहले जिले को एक लाख 49 हजार नई किताबें मिल गई थीं, लेकिन उनका वितरण अभी शुरू नहीं हो पाया था, जिस कारण विद्यार्थियों को नई किताबों का इंतजार हो रहा था। मंगलवार को नई किताबों के वितरण की शुरूआत कांधला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मखेड़ा से की गई। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नई किताबों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के विकास के लिए दी गई 25 हजार रुपये की सहयोग धनराशि की सराहना की। कार्यक्रम में लगभग 1100 किताबों का वितरण किया गया। बीएसए राहुल मिश्रा ने ग्रामीणों से विद्यालय के विकास और गतिविधियों में आगे भी सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, कैराना ब्लॉक प्रमुख हर्षल चौधरी, अशोक चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला वीरेंद्र पाल सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार, एसआरजी प्रवीण शर्मा, प्रधानाध्यापक जोगिंद्र चौहान व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें